ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

मोदी कैबिनेट गठन के बाद राज्यों को मिला पैसा, UP को सबसे ज्यादा ₹25 हजार करोड़ तो सिक्किम को सबसे कम ₹542 करोड़ दिए, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, June 11, 2024

मुंबई, 11 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। केंद्र ने जून के लिए राज्यों को 1,39,750 करोड़ रुपए का टैक्स डिवोल्यूशन (कर हस्तांतरण) जारी करने की मंजूरी दे दी। वित्त मंत्रालय ने बताया कि डिवोल्यूशन अमाउंट की नियमित रिलीज के अलावा, एक अतिरिक्त किस्त जारी करने का भी फैसला लिया है। टैक्स डिवोल्यूशन यानी, केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के बीच टैक्स रेवेन्यू का डिस्ट्रीब्यूशन। यह केंद्र और राज्यों के बीच कुछ टैक्सों से होने वाली कमाई को उचित और न्यायसंगत तरीके से अलॉकेट करने के लिए स्थापित एक कॉन्स्टिट्यूशनल मैक्निज्म है। अभी केंद्र सरकार जो भी टैक्स कलेक्ट करती है उसका 41% राज्यो को एक वित्त वर्ष में 14 किश्तों में वितरित करती है। वित्त वर्ष 2024-25 में जून महीने के लिए जारी गई इस राशि के साथ कुल 2 लाख 79 हजार 500 करोड़ रुपए राज्यों को दिए गए हैं।

वहीं, नई किस्त में सबसे ज्यादा टैक्स डिवोल्यूशन पाने वाले राज्यों में उत्तर प्रदेश (₹25069 करोड़) पहले नंबर पर है। बिहार को (₹14056 करोड़) दूसरे नंबर पर और मध्य प्रदेश (₹10970 करोड़) तीसरे नंबर पर है। सबसे कम सिक्किम (₹542 करोड़) है। देश के सभी राज्यों का विकास बराबरी से हो इसके लिए वित्त आयोग फंड बांटता है। इसके लिए एक फॉर्मूला अपनाता है। इसमें फिस्कल कैपिसिटी, फिस्कल डिसिप्लिन, राज्य की जनसंख्या, राज्य का क्षेत्रफल ध्यान में रखा जाता है। इसके कारण यूपी, एमपी, बिहार जैसे राज्यों को ज्यादा पैसा मिलता है। मोदी 3.0 सरकार के कैबिनेट के गठन के बाद विभागों का 10 जून की शाम बंटवारा हो गया। वित्त मंत्रालय एक बार फिर से निर्मला सीतारमण के हिस्से आया है। विभाग बंटवारे के तुरंत बाद ही वित्त मंत्री ने निर्णय लिया।

राज्य 10 जून 2024 को टैक्स डिवोल्यूशन
1. आंध्र प्रदेश ₹5,655.72 करोड़
2. अरुणाचल प्रदेश ₹2,455.44 करोड़
3. असम ₹4,371.38 करोड़
4. बिहार ₹14,056.12 करोड़
5. छत्तीसगढ़ ₹4,761.30 करोड़
6. गोवा ₹539.42 करोड़
7. गुजरात ₹4,860.56 करोड़
8. हरियाणा ₹1,527.48 करोड़
9. हिमाचल ₹1,159.92 करोड़
10. झारखंड ₹4,621.58 करोड़
11. कर्नाटक ₹5,096.72 करोड़
12. केरल ₹2,690.20 करोड़
13. मध्य प्रदेश ₹1,0970.44 करोड़
14. महाराष्ट्र ₹8,828.08 करोड़
15. मणिपुर ₹1,000.60 करोड़
16. मेघालय ₹1,071.90 करोड़
17. मिजोरम ₹698.78 करोड़
18. नागालैंड ₹795.20 करोड़
19. ओडिशा ₹6,327.92 करोड़
20. पंजाब ₹2,525.32 करोड़
21. राजस्थान ₹8421.38 करोड़
22. सिक्किम ₹542.22 करोड़
23. तमिलनाडु ₹5,700.44 करोड़
24. तेलंगाना ₹2,937.58 करोड़
25. त्रिपुरा ₹989.44 करोड़
26. उत्तर प्रदेश ₹2,5069.88 करोड़
27. उत्तराखंड ₹1,562.44 करोड़
28. पश्चिम बंगाल ₹1,0513.46 करोड़
कुल ₹1,39,750.92 करोड़
नोट- राशि का आंकड़ा PIB के अनुसार है


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.